LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

Bihar Crime : नालंदा में सनकी पति ने लोहे के रॉड से पत्नी पर किया ताबड़तोड़ हमला, मौके पर हुई मौत, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime : नालंदा में एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

Bihar Crime : नालंदा में सनकी पति ने लोहे के रॉड से पत्नी पर
पत्नी की बेरहमी से हत्या - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के रहुई नगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 में मंगलवार को घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सनकी पति ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से हमला कर अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित पति मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मृतका की पहचान वार्ड संख्या-1 निवासी पंकज राम की 40 वर्षीय पत्नी रिंकी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। 

स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों और पड़ोसियों के मुताबिक, विवाद के दौरान गुस्से में आरोपित ने लोहे की रॉड उठाकर पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से रिंकी कुमारी मौके पर ही गिर पड़ीं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित पति फरार हो गया।

Diarch GO

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर के भीतर खून से लथपथ हालत में महिला को देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति पर हत्या का आरोप सामने आया है। आरोपित फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की गहन जांच में जुटी है।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट