LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime News : नालंदा में ससुरालवालों ने विवाहिता का जलाया शव, पुलिस ने आरोपी पति, सास और देवर को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : नालंदा में ससुरालवालों ने विवाहिता की हत्या कर शव जला दिया. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति, सास और देवर को गिरफ्तार कर लिया.......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : नालंदा में ससुरालवालों ने  विवाहिता का जल
विवाहिता की हत्या - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के पावा बेलदारी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को जला दिया गया। मृतका जितेंद्र कुमार की 29 वर्षीया पत्नी चांदनी कुमारी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, देवर और सास को गिरफ्तार कर लिया है। थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि 2 जून को तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के महदीपुर गांव निवासी मृतका की मां सोनमती देवी ने दीपनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे उनकी बेटी चांदनी से फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान चांदनी ने बताया कि उसके साथ मारपीट की जा रही है, इसके बाद अचानक फोन कट गया।

बार-बार प्रयास करने के बाद जब दोबारा संपर्क नहीं हो सका, तो नातिन अंजली कुमारी से बात हुई। उसने बताया कि उसकी मां की हत्या कर दी गई है। यह सुनते ही परिजन चांदनी के ससुराल पावा बेलदारी गांव पहुंचे, लेकिन वहां पूरा ससुराल परिवार फरार था। आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर  उसका शव गांव के बाहर जला दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंची। गांव के बाहर एक स्थान पर शव को जलाया जा रहा था, लेकिन घटनास्थल पर कोई मौजूद नहीं था। 

Diarch GO

पुलिस ने मौके से कई अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है। तीनों आरोपित पति जितेंद्र कुमार, देवर आकाश कुमार और सास रेखा देवी को गिरफ्तार किया गया है ।

नालंदा से राज की रिपोर्ट