LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Election 2025 : बिहारशरीफ में सांसद इमरान प्रताप गढ़ी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा -'रेल बिक गई, तेल बिक गया, बिका हवाई अड्डा... कहां सोया है चौकीदार?'

Bihar Election 2025 : नालंदा में सांसद इमरान प्रताप गढ़ी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा, कहा की रेल बिक गई, तेल बिक गया, बिका हवाई अड्डा... कहां सोया है चौकीदार?'

Bihar Election 2025 : बिहारशरीफ में सांसद इमरान प्रताप गढ़ी न
पीएम मोदी पर निशाना - फोटो : RAJ

NALANDA : "क्या बिहार का फैसला गुजरात के व्यापारी करेंगे? बिहार की तकदीर का फैसला बिहार का बेटा तेजस्वी यादव करेगा।" इन तीखे सवालों के साथ कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने रविवार को बिहारशरीफ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर जोरदार पलटवार किया। वे श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी उमैर खान के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, "मैंने सुना है कि कल इसी मैदान में अमित शाह जी आए थे। लेकिन बिहार की राजनीति को अपनी उंगलियों पर नचाने की कोशिश करने वाले व्यापारी बिहार का फैसला नहीं करेंगे।"

टिकट के दावेदारों को दिया 'फुटबॉल' का उदाहरण, साधी चुप्पी

बिहारशरीफ सीट पर टिकट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में चल रही अंदरूनी खींचतान और नाराजगी पर इमरान प्रतापगढ़ी ने बिना किसी का नाम लिए, एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "फुटबॉल के मैच में हर आदमी गोल नहीं करता। किसी एक को ही गोल करना होता है, बाकियों को पास देना पड़ता है। अगर खुदा ने इस बार गोल करने के लिए उमैर खान को चुना है, तो बाकी भाइयों को उनका साथ देना चाहिए।" उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा, "जज्बात में आकर कोई ऐसा फैसला मत कर लेना, जिसका नुकसान आने वाली नस्लों को उठाना पड़े। जब जंगल में आग लगती है, तो न वो बरगद बचते हैं जो हवा को आंधी बनाते हैं, और न वो बांस, जो आपसी रगड़ से चिंगारी पैदा करते हैं। यह आग बुझाने का वक्त है, आग लगाने का नहीं।"

उमैर खान को बताया 'भारत जोड़ो यात्रा' का तपस्वी

कांग्रेस प्रत्याशी उमैर खान को 'बाहरी' बताए जाने के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "क्या सिर्फ इतना कसूर है कि वह आपके बीच में पैदा नहीं हुआ? यह कोई कसूर नहीं है। यह वही इंसान है जिसने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर की पैदल यात्रा की है। यह तप कर कुंदन बना हुआ एक इंसान है।" उन्होंने कहा कि हिजरत (पलायन) तो सुन्नत है और जो आपकी पनाह में आया है, उसे नकारना नहीं चाहिए।

"एक जिताएं, एक फ्री पाएं"... दिया अनोखा ऑफर

इमरान प्रतापगढ़ी ने जनता को एक अनोखा ऑफर भी दिया। उन्होंने कहा, "आप उमैर खान को विधायक बनाकर पटना की असेंबली में पहुंचाएं। आप सिर्फ एक विधायक नहीं बनाएंगे, बल्कि एक सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के तौर पर फ्री में पाएंगे। उमैर पटना में लड़ेंगे और जरूरत पड़ी तो मैं आपके मुद्दों पर देश की सबसे बड़ी संसद में लड़ूंगा।"

NSIT
Nsmch

भाजपा विधायक पर बोला हमला, शायरी से बांधा समां

उन्होंने अपने भाषण में शायरी का भी भरपूर इस्तेमाल किया और स्थानीय भाजपा विधायक पर भू-माफिया होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "ये विकास करने में भले ही हिंदू-मुसलमान देखते हों, लेकिन जमीन हड़पने में नहीं देखते।" अपने चिर-परिचित अंदाज में उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा, "रेल बिक गई, तेल बिक गया, बिका हवाई अड्डा... कहां सोया है चौकीदार?" इस चुनावी सभा में उनके साथ राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह और भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव भी मौजूद थे। इमरान ने नालंदा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कौशलेन्द्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया के लिए भी वोट मांगे।

नालंदा से राज की रिपोर्ट