LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : क्रिकेट खेलने के विवाद में बदमाशों ने विकेट से की पीट-पीटकर युवक की हत्या, बीच-बचाव करने आये पिता पर किया हमला

Bihar News : क्रिकेट खेलने के विवाद में बदमाशों ने विकेट से

NALANDA : बिहार थाना क्षेत्र के इमादपुर मोहल्ले में सोमवार की देर शाम क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में मामूली झगड़े के बाद एक 19 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक महफूज कुरैशी का पुत्र जाहिद कुरैशी है। पिता ने बताया कि सत्पुती खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहा था, तभी दूसरे मोहल्ले के कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। लेकिन देर शाम को विवाद फिर उग्र हो गया। जब करीब 20 की संख्या में युवक इकट्ठा होकर जाहिद पर टूट पड़े। 

आरोप है कि हमलावरों ने उसे घेर कर बेरहमी से पीटा और क्रिकेट बैट से उसके सिर पर कई वार किए। पिता ने उसे बचाने की कोशिश की तो उन पर भी हमला किया। मारपीट के बाद युवक जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे एक निजी क्लीनिक में रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर क्लीनिक जा ही रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 

Diarch GO

इसके बाद परिजन शव को लेकर दोबारा सदर अस्पताल पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही बिहार थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

नालंदा से राज की रिपोर्ट