LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime News : बच्चों के विवाद में दबंगों ने युवक और युवती की गोली मारकर की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime News : नालंदा में बच्चों के मामूली विवाद ने तुल पकड़ लिया. जिसमें एक युवक और युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गयी......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बच्चों के विवाद में दबंगों ने युवक और युव
बच्चों के विवाद में हत्या - फोटो : raj

NALANDA : जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव में रविवार को दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। बच्चों के मामूली विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि बात गोलियों तक पहुंच गई। विवाद के दौरान अज्ञात हमलावरों ने 22 वर्षीय अन्नू कुमारी, जो ओमप्रकाश पासवान की पुत्री थीं, और 24 वर्षीय हिमांशु कुमार, जो संतोष पासवान के पुत्र थे, को सिर में गोली मार दी। गोलीबारी की इस घटना के बाद दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए मॉडल अस्पताल, बिहार शरीफ लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों के परिजनों ने इलाज में लापरवाही और अव्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आपातकालीन स्थिति में भी अस्पताल में सही तरीके से इलाज नहीं होता और मरीजों को तुरंत रेफर कर दिया जाता है, जिससे कई बार जान बचाना मुश्किल हो जाता है। घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस कैम्प कर रही है।

इधर, अस्पताल में शव लाने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और मॉडल अस्पताल के मुख्य गेट को जाम कर दिया। परिजनों का कहना था कि वे पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते और शव को घर लेकर जाना चाहते हैं। हंगामे की जानकारी मिलते ही बिहार थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर था कि वे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इनकार करते हुए अस्पताल के गेट से खींचकर सीधे घर ले जाने की जिद पर अड़ गए।

वहीं, दीपनगर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की टीम भारी संख्या में गांव में डटी हुई है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस द्वारा शांति बनाए रखने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट