LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News: पति-पत्नी के कलह ने छीन ली मासूम की जिंदगी, भूख से तड़प-तड़प कर गई बच्ची की जान, मचा कोहराम

Bihar News: नालंदा में पति-पत्नी के कलह ने मासूम की जिंदगी छीन ली। बच्ची की मौत भूख से तड़प-तड़प कर हो गई। वहीं इस घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। पढ़िए आगे....

मासूम की गई जान
मासूम की गई जान - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के नालंदा से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां माँ-बाप के झगड़े की कीमत मासूम को चुकानी पड़ी। बच्ची की मौत भूख से हो गई। दरअसल, मामला नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के चरुई बेलदारी गांव का है। जहां सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तीन वर्षीय मासूम श्रुति कुमारी की मौत भूख से हो गई। बच्ची अरुण कुमार की पुत्री बताई जाती है।

भूख ने ली मासूम की जान 

मृतका के पिता अरुण कुमार ने बताया कि बीते दिनों उनका पत्नी अंजू देवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े के दौरान उन्होंने पत्नी की पिटाई कर दी। इससे नाराज़ होकर अंजू देवी मायके, वेना प्रखंड के अरौत गांव चली गईं। घर में मां के न रहने पर छोटी श्रुति ने खाना-पीना छोड़ दिया। लगातार भूखी रहने से उसकी मौत हो गई।

Diarch GO

परिजनों में मचा कोहराम 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल बच्ची की मौत से गांव में मातम का माहौल है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट