LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News : पत्नी के मायके जाने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका पति, फांसी का फंदा लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : पत्नी के मायके जाने का सदमा पति बर्दाश्त नहीं कर सका और फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : पत्नी के मायके जाने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सक
पत्नी के जाने का गम - फोटो : SOCIAL MEDIA

NALANDA : जिले के रहुई थाना क्षेत्र के इतासग़ गांव में पत्नी के मायके जाने से आहत एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान स्वर्गीय लालेश्वर पासवान के 22 वर्षीय पुत्र सन्नी उर्फ शेरू पासवान के रूप में की गयी है। मृतक के मामा रामजतन पासवान ने बताया कि उनका भांजा बचपन से ही ननिहाल में ही रहता था। घर में सिर्फ पति और पत्नी रहते थे।

 मामा ने बताया की तीन दिन पहले शेरू पासवान की पत्नी झगड़ा कर मायके चली गई। हालाँकि उसने पत्नी को रोकने की काफी कोशिश की। लेकिन पत्नी नहीं मानी और गुस्से में मायके चली गयी।  इसी से आहत उसने पंखे से झूल कर आत्महत्या कर लिया।

कहा की तीन दिनों बाद जब कमरे से गंध आने लगा तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। परिवार वालों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात बताई गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट