LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News : नालंदा में खेत पटवन के दौरान करंट लगने से पति-पत्नी की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : नालंदा में खेत पटवन के दौरान करंट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा में खेत पटवन के दौरान करंट लगने से पति-प
पति पत्नी की मौत - फोटो : SOCIAL MEDIA

NALANDA : जिले के रहुई थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव के पूरब स्थित पहियारा खंधा में रविवार की दोपहर उस समय मातम छा गया, जब खेत में पटवन कर रहे एक दंपती की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहद्दीनपुर गांव निवासी लक्ष्मी बिंद के 45 वर्षीय पुत्र चिट्टू बिंद और उनकी 40 वर्षीय पत्नी बबीता देवी के रूप में की गई है।

चिट्टू बिंद अपनी पत्नी के साथ इलेक्ट्रिक मोटर से खेत में पानी चला रहे थे। इसी दौरान पाइप में लीकेज हो गया। पानी बंद करने के लिए जैसे ही चिट्टू बिंद वहां पहुंचे, पास से गुजर रहे बिजली के कटे तार से उनका संपर्क हो गया और वे करंट की चपेट में आ गए। पति को तड़पता देख बबीता देवी उन्हें बचाने के लिए दौड़ीं, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गईं। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Diarch GO

घटना के वक्त आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने जब पति-पत्नी को गिरा देखा, तो हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद कराई और शोर मचाते हुए ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल, बिहारशरीफ भेज दिया।

स्थानीय मुखिया धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह हादसा बिजली के तार में कट रहने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हुआ। उन्होंने प्रशासन से मृतक परिवार को मुआवजा देने की मांग की। बताया जाता है कि मृतक दंपती अपने पीछे छह बच्चों पांच बेटियां और एक बेटे को छोड़ गए हैं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट