LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

नालंदा में सनसनीखेज डकैती: पॉश इलाके में महिला को बंधक बना बेरहमी से पीटा, लाखों की लूट

नालंदा में सनसनीखेज डकैती: पॉश इलाके में महिला को बंधक बना ब

Nalanda : बिहार थाना क्षेत्र के पॉश इलाके छज्जू मोहल्ला में बीती रात हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने एक बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया। करीब 5 से 6 की संख्या में आए अपराधियों ने एक घर में घुसकर वहां अकेली मौजूद 28 वर्षीय महिला, हेना परवीन को बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के साथ अत्यधिक क्रूरता दिखाई और उनके चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। इस घटना ने शहर के सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रिल काटकर घर में घुसे अपराधी: घटना देर रात करीब 2:30 से 2:45 बजे के बीच की है। गृहस्वामी शनशुद जोहार, जो दिल्ली में व्यवसाय करते हैं, उनकी पत्नी हेना परवीन पिछले एक महीने से इस नए मकान में काम की देखरेख के लिए रह रही थीं। अपराधी घर के बाहरी छज्जे के सहारे तीसरी मंजिल तक पहुंचे और लोहे की खिड़की के सरिए काटकर अंदर दाखिल हुए। घर में घुसते ही बदमाशों ने पीड़िता को हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया और नकदी व जेवरात की मांग करने लगे।

लाखों की लूट और सुपारी का दावा: अपराधियों ने करीब 20-25 मिनट तक पूरे घर में तांडव मचाया। उन्होंने अलमारी में रखे नकद रुपये, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती बर्तन समेत करीब 4 से 5 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। चौंकाने वाली बात यह है कि डकैतों ने पीड़िता से 20 लाख रुपये की मांग की और दावा किया कि उन्हें उसकी हत्या की सुपारी मिली है। हालांकि, स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, अपराधियों को घर में बड़ी रकम होने की गलत सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।

स्थानीय भाषा और सीसीटीवी फुटेज: पीड़िता के भाई मोहम्मद शाहिद अली के अनुसार, अपराधी आपस में स्थानीय 'मगही' भाषा में बात कर रहे थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वे आसपास के ही निवासी हो सकते हैं। भागने से पहले बदमाशों ने पीड़िता का मोबाइल छीनकर उसका सिम निकाल दिया और उसे बाथरूम में बंद कर मुख्य द्वार की चाबी लेकर फरार हो गए। डकैतों की यह पूरी करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हो सकती है।

NSIT
Nsmch

पुलिस की जांच और एफएसएल टीम: घटना की सूचना मिलते ही बिहार थाना पुलिस और सदर डीएसपी-1 नुरुल हक दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान के लिए तकनीकी इनपुट का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राज की रिपोर्ट