LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Accident news:नालंदा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और टोटो की जोरदार टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत; ग्रामीणों का भारी हंगामा

नालंदा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और टोटो की जोरदार टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत; ग्रामीणों का भारी हंगामा

नालंदा में भीषण सड़क हादसा
नालंदा में भीषण सड़क हादसा- फोटो : Social media

Bihar Accident  news: नालंदा जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक अनियंत्रित ट्रक और टोटो के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना छबिलापुर थाना क्षेत्र की है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना से आक्रोशित भारी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और उन्होंने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। उग्र ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हंगामा शुरू कर दिया। सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

Diarch GO

ग्रामीण मृतकों के परिजनों के लिए उचित मुआवजे और क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही छबिलापुर थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों द्वारा आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने और शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सके और यातायात को दोबारा सुचारू रूप से शुरू किया जा सके। इलाके में फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है।

NSIT
Nsmch

Report..Raj pandey