LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

धूप सेकने के लिए 132 KV के पोल पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे तक अटकी रही सांसें, नालंदा में 'शोले' स्टाइल हाई वोल्टेज ड्रामा

नालंदा के हिलसा में धूप सेंकने के लिए एक विक्षिप्त युवक 132 KV हाईटेंशन पोल पर चढ़ गया। ढाई घंटे चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित उतारा। युवक कटिहार का रहने वाला है।

धूप सेकने के लिए 132 KV के पोल पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे तक अटक

  • Nalanda - : बिहार के नालंदा जिले के हिलसा में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक मौत को दावत देते हुए 132 केवी हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। करीब ढाई घंटे तक चले इस 'हाई वोल्टेज ड्रामे' ने न केवल स्थानीय ग्रामीणों बल्कि पुलिस के भी पसीने छुड़ा दिए। गनीमत यह रही कि समय रहते बिजली विभाग ने लाइन काट दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। 

    "ठंड लग रही थी, इसलिए ऊपर गया": युवक का अजीबोगरीब तर्क



पुलिस की कड़ी मशक्कत और घंटों की समझाइश के बाद जब युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया, तो उसने जो वजह बताई उसे सुनकर सब दंग रह गए। युवक का कहना था कि उसे बहुत ज्यादा ठंड लग रही थी, इसलिए वह पोल के सबसे ऊपरी हिस्से पर 'धूप सेंकने' के लिए चढ़ा था। पूछताछ में युवक की पहचान कटिहार जिले के परसाई गांव निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। 

खेत में काम कर रहे किसानों ने देखा मंजर


घटना कामता हॉल्ट के समीप की है। खेत में पटवन कर रहे किसानों ने बताया कि उन्होंने युवक को पहले आसपास भटकते देखा और अचानक वह बिजली के टावर पर चढ़ने लगा। ग्रामीणों ने उसे शोर मचाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और पोल के सबसे ऊपरी हिस्से पर जाकर बैठ गया। इसके बाद वह नीचे खड़े लोगों से इशारों में बात करता रहा। 

मानसिक रूप से विक्षिप्त है युवक, एक महीने से था लापता

हिलसा थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। वह पिछले एक महीने से नालंदा के विभिन्न इलाकों में भटक रहा है और उसे अपने घर का रास्ता तक याद नहीं है। पुलिस फिलहाल उसे हिरासत में लेकर उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है और उसकी चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है।

Report - pranay raj