LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Road Accident : नालंदा में तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत, तीन गंभीर रूप से हुए जख्मी

Bihar Road Accident : नालंदा में अनियंत्रित कार गड्ढे में गिर गयी. जिससे इंजीनियरिंग के दो छात्रों की मौत हो गयी. वहीँ तीन गंभीर रुप से जख्मी हो गए.....पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : नालंदा में तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्र
अनियंत्रित कार का कहर - फोटो : SOCIAL MEDIA

NALANDA : जिले के चंडी थाना क्षेत्र के सालेहपुर मोड़ और गौढ़ापर के बीच गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र आशीष कुमार और राहुल कुमार के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल छात्रों में धीरज कश्यप, उत्सव सिंह और शशिकांत शामिल हैं, जिन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सभी छात्र एक ही कॉलेज के बताए जा रहे हैं।

Diarch GO

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चंडी की ओर से काफी तेज गति में आ रही थी। गौढ़ापर के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए चंडी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने आशीष कुमार और राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

चंडी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना सामने आया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है । मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट