LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे बिहारशरीफ, शिक्षाविद डॉ. अली अरशद सर्फी के निधन पर जताया शोक, परिजनों से की मिलकर दी सांत्वना

Bihar News : राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बिहारशरीफ पहुंचे. जहाँ शिक्षाविद डॉ. अली अरशद सर्फी के निधन पर उन्होंने शोक जताया.....पढ़िए आगे

Bihar News : राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे बिहारशरीफ, शिक
राज्यपाल पहुंचे बिहारशरीफ - फोटो : RAJ

NALANDA : बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बुधवार को बिहारशरीफ पहुंचे। उनका यह दौरा कोई औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गहरे व्यक्तिगत शोक और श्रद्धांजलि से जुड़ा था। वे प्रख्यात इस्लामी विद्वान डॉ. मौलाना अली अरशद सर्फी के निधन पर परिजनों से मिलने और सांत्वना देने पहुंचे।राज्यपाल ने डॉ. सर्फी के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से भेंट की, और मौलाना के योगदान को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। 

उन्होंने कहा कि यहाँ अपनी श्रद्धांजलि देने आया हूँ। वे सिर्फ बुजुर्ग नहीं थे, बल्कि एक ऐसे विद्वान थे जिन्होंने आध्यात्मिकता पर कई महत्वपूर्ण किताबों का उर्दू में अनुवाद किया। कुछ का हिंदी में भी अनुवाद हुआ है। एक आलिम की मौत, दरअसल एक आलम की मौत होती है – ज्ञान का एक स्रोत चला जाता है। यह हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।

Diarch GO

डॉ. अली अरशद सर्फी को इस्लामी अध्यात्म, शिक्षा और अनुवाद कार्यों में गहरा योगदान देने के लिए जाना जाता था। उनके निधन को विद्वतजनों के साथ-साथ आम लोगों ने भी बड़ी सांस्कृतिक क्षति के रूप में देखा है। मरहूम सर्फी मख़दूम - ए - जहां के फारसी और अरबी में लिखी किताब को हिंदी में अनुवाद किया था। जिनमे औलाद ए सर्फी और मखदूवाद ए सदी आदि प्रमुख हैं। वे खानकाह बलखिया के गद्दीनशीं भी थे। उनके निधन से शिक्षाविद् समाजसेवियों में शोक की लहर है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट