LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Fire News: नालंदा में तड़के आग का तांडव, फर्नीचर गोदाम में 35 लाख का सामान जलकर हुआ राख

Bihar Fire News:एक फर्नीचर गोदाम में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते लाखों रुपये की संपत्ति को राख में बदल दिया।

Bihar Fire News: नालंदा में तड़के आग का तांडव, फर्नीचर गोदाम
शॉर्ट सर्किट से मची तबाही- फोटो : RAJ

Nalanda: बिहार थाना क्षेत्र के बनौलिया मोहल्ला स्थित मदरसा रोड पर बुधवार की अहले सुबह एक दर्दनाक अगलगी की घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। एक फर्नीचर गोदाम में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते लाखों रुपये की संपत्ति को राख में बदल दिया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन मामले की विस्तृत जांच में जुटा है।

जानकारी के अनुसार, राजा फर्नीचर के गोदाम में सुबह करीब 5 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। फोन पर सूचना मिलने के बाद मालिक मौके पर पहुंचे तो देखा कि गोदाम का मुख्य गेट बंद था। काफी मशक्कत के बाद जब गेट खोला गया तो अंदर से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं और पूरा परिसर घने धुएं से भर चुका था।

Diarch GO

घटना की सूचना वार्ड पार्षद दीपू खान द्वारा तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग को नियंत्रित कर लेने से आसपास की दुकानों और घरों को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। पीड़ित व्यवसायी का कहना है कि उन्होंने लोन लेकर अपना कारोबार शुरू किया था, लेकिन इस हादसे ने उनकी पूरी पूंजी को खत्म कर दिया। शुरुआती अनुमान के अनुसार लगभग 30 से 35 लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और मामले की जांच की जा रही है।इस भीषण अगलगी ने एक बार फिर शहर में बिजली सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय