LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Road accident: नालंदा में अलग-अलग हादसों में महिला समेत चार की मौत, एक की हालत गंभीर

Bihar Road accident:अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

Bihar Road accident: नालंदा में अलग-अलग हादसों में महिला समे
चार की मौत - फोटो : RAJ

Nalanda: नालंदा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जिसने एक ही रात में चार जिंदगियां लील लीं। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

पहला हादसा: सरमेरा में ट्रक ने ली दो जानें

पहली दर्दनाक घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी मलावा गांव में घटी। यहां एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान धनावांडीह गांव निवासी छोटू साव और चुनचुन साव के रूप में हुई है। वहीं, शिवदानी चौधरी गंभीर रूप से घायल है। ये तीनों मजदूर बेना थाना क्षेत्र के दोसुत गांव से मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही सरमेरा पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल बिंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने छोटू साव और चुनचुन साव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवदानी चौधरी को प्राथमिक उपचार के बाद विम्स पावापुरी रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सरमेरा थानाध्यक्ष सकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि तीनों मृतक एक ही गांव के निवासी और आपस में मित्र थे, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

Diarch GO

दूसरा हादसा: पावापुरी में बुजुर्ग महिला कुचली

दूसरी घटना पावापुरी ओपी क्षेत्र के चोरसुआ गांव के पास हुई। यहां सड़क पार करने के दौरान एक 73 वर्षीय ज्ञानती देवी को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

तीसरा हादसा: नूरसराय में पैदल जा रहे मजदूर की मौत

तीसरी घटना नूरसराय थाना क्षेत्र में हुई। यहां दरुआरा गांव निवासी 40 वर्षीय मजदूर सुधीर राउत को अज्ञात वाहन ने पहलाद नगर के पास उस समय कुचल दिया, जब वह मजदूरी कर पैदल अपने घर लौट रहा था। इस हादसे में भी सुधीर राउत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इन लगातार हादसों ने जिले में सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय