LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : नालंदा में एक ही परिवार के 4 लोगों ने की ख़ुदकुशी की कोशिश, ससुर और बहू की हुई मौत, दो भाईयों की हालत गंभीर

Bihar News : नालंदा में चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में शनिवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसमें ससुर और बहू की मौत हो गयी.....पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा में एक ही परिवार के 4 लोगों ने की ख़ुदकुश
सामूहिक ख़ुदकुशी - फोटो : RAJ

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में शनिवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस खौफनाक कदम के कारण परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य सदस्यों को बेहद गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां वे जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

मृतकों की पहचान विशुनपुर गांव निवासी 65 वर्षीय दिलेंद्र तांती और उनकी 30 वर्षीय बहू गोरी देवी के रूप में की गई है। वहीं, गंभीर रूप से घायलों में दिलेंद्र तांती के दो बेटे—35 वर्षीय पुरुषोत्तम तांती और 40 वर्षीय रंजीत तांती शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रंजीत तांती स्थानीय बाजार में मोमोज बेचकर किसी तरह अपने पूरे परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। इस सामूहिक आत्मघाती कदम के बाद पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Diarch GO

घटना के संबंध में चंडी थाने के इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला पूरी तरह से पारिवारिक कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। गृहक्लेश से तंग आकर परिवार के मुखिया (बुजुर्ग) दिलेंद्र तांती ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी, जबकि उनके बेटों और बहू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दिल दहला देने वाली बात यह भी सामने आई है कि दंपती ने अपने 4 साल के मासूम बेटे को भी जहर की गोली खाने के लिए दी थी, लेकिन बच्चे ने नासमझी में उस गोली को नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई।

थाना प्रभारी ने आगे बताया कि जहर खाने वाले दंपती में से महिला गोरी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि उसके पति पुरुषोत्तम तांती और जेठ रंजीत तांती का अस्पताल में सघन इलाज चल रहा है। दोनों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल पुलिस इस सामूहिक आत्महत्या के प्रयास के पीछे की असली वजहों को तलाशने में जुट गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और अस्पताल में भर्ती घायलों के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है ताकि उनका बयान दर्ज किया जा सके। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

राज की रिपोर्ट