LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Politics : पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने लोगों से की महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील, कहा- ठीक नहीं रहती नीतीश कुमार की तबियत, सीएम की विरासत को अब हम बढ़ाएंगे आगे

Bihar Politics : पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने लोगों से की महाग

NALANDA : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने सोमवार को केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "हमें मोदी जी का 5 किलो चावल नहीं चाहिए। हमें अपने बच्चों के लिए अच्छे स्कूल और बीमारों के लिए बेहतर अस्पताल चाहिए, ताकि कोई गरीब पैसे के अभाव में अपने बच्चे को दम तोड़ते न देखे।" वे रहुई में बिहारशरीफ से कांग्रेस प्रत्याशी उमैर खान के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

"नीतीश जी की विरासत हम आगे बढ़ाएंगे"

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर नरम रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा, "नीतीश जी हमारे अभिभावक हैं, लेकिन अब उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती। उनकी विरासत को अब हम युवाओं को ही आगे लेकर बढ़ना है।" उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने पर हम बुजुर्गों का पेंशन 400 से बढ़ाकर 1500 रुपये करेंगे और हर परिवार को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे।

Diarch GO

राहुल गांधी का किया बचाव

उन्होंने राहुल गांधी द्वारा मछुआरों के साथ मछली पकड़ने का बचाव करते हुए कहा, "अगर राहुल गांधी एक मछुआरे के बेटे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उसकी समस्या समझना चाहते हैं, तो भाजपा वालों के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? मोदी जी को अडानी-अंबानी के साथ रहना चाहिए।"

सरकार बनाने की अपील

उन्होंने लोगों से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने और बिहारशरीफ से उमैर खान को जिताने की अपील करते हुए कहा, "हम लालू प्रसाद यादव की विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं, जो गरीबों को जमीन से उठाकर कुर्सी पर बैठाने का काम करते हैं।"

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट