LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: मौत का 24 घंटा! सरकारी लापरवाही ने ली पांच ज़िंदगियाँ,जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: बीते 24 घंटों के भीतर पांच लोगों की मौत ने हड़कंप मचा दिया है। इन घटनाओं में आपराधिक लापरवाही, तेज रफ्तार और अवैध बालू खनन का भयावह चेहरा सामने आया है।

Bihar News: मौत का 24 घंटा! सरकारी लापरवाही ने ली पांच ज़िंद
सरकारी लापरवाही ने ली पांच ज़िंदगियाँ- फोटो : reporter

Nalanda: जिले में बीते 24 घंटों के भीतर पांच लोगों की मौत ने हड़कंप मचा दिया है। इन घटनाओं में आपराधिक लापरवाही, तेज रफ्तार और अवैध बालू खनन का भयावह चेहरा सामने आया है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई इन मौतों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव में मंगलवार को एक 5 वर्षीय बच्चे अमन कुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक बैक हो रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक अमन कुमार मित्रराज पासवान का पुत्र था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

दीपनगर थाना क्षेत्र के पीपलतल के पास एक झरझरिया चालक वृजे मांझी (40) की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हो गई। वृजे मांझी नूरसराय थाना क्षेत्र के बड़ारा गांव के निवासी थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश जारी है।

सिलाव थाना क्षेत्र के नानंद गांव के पास अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टरों ने दो पैदल यात्रियों और दो बाइक सवारों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में नालंदा थाना क्षेत्र के मेहंदी नगर निवासी राजमिस्त्री शंकर रविदास (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टरों पर नंबर प्लेट नहीं थे और उनमें अवैध बालू लदा था। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया है और उनके मालिकों व चालकों की पहचान कर केस दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। यह घटना अवैध बालू खनन और उसके कारण हो रही मौतों का ज्वलंत उदाहरण है।

NSIT
Nsmch

चिकसौरा थाना अंतर्गत जमुआरा गांव के समीप लोकाइन नदी में डूबे मजदूर कमलेश पासवान (50) का शव 18 घंटे बाद मुषाढ़ी गांव के पास से बरामद हुआ। कमलेश पासवान बेलदारी बिगहा गांव के निवासी थे और सोमवार को नदी पार करते समय डूब गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

गिरियक थाना क्षेत्र में एनएच 20 पर मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार खुशबू कुमारी (25) की मौत हो गई। खुशबू कुमारी नगर थाना क्षेत्र के निगम निगम के समीप की रहने वाली सत्येंद्र विश्वकर्मा की पत्नी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा है।

इन लगातार हो रही मौतों ने जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन, आपराधिक लापरवाही और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने की आवश्यकता को उजागर किया है। प्रशासन को इन घटनाओं के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय