LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: नालंदा में पारिवारिक विवाद ने ली जान, बड़े भाई की पिटाई से आहत युवक ने लगाई फाँसी

Bihar News: नालंदा में पारिवारिक विवाद ने ली जान, बड़े भाई क
नालंदा में पारिवारिक विवाद ने ली जान- फोटो : NEWS 4 NATION

Bihar News: नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के जगाई गाँव में मंगलवार देर रात पारिवारिक विवाद ने एक युवक की जान ले ली। बताया जा रहा है कि दो सगे भाइयों के बीच हुई कहासुनी और मारपीट के बाद छोटे भाई ने क्षोभ में आकर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 22 वर्षीय दीनानाथ कुमार के रूप में की गई है।

परिवारिक सूत्रों के मुताबिक, दीनानाथ कुमार और उनके बड़े भाई विनोद चौधरी के बीच किसी घरेलू मुद्दे को लेकर मंगलवार शाम विवाद हुआ। बात बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। बताया गया कि विनोद चौधरी ने दीनानाथ के साथ मारपीट की, जिससे आहत होकर वह कमरे में चला गया और देर रात फाँसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

बुधवार की सुबह जब परिजनों ने दीनानाथ के कमरे का दरवाजा नहीं खुलते देखा, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा और युवक को फंदे से लटका पाया। घटना की सूचना तत्काल एकंगरसराय थाने को दी गई।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे। इसके साथ ही डीएसपी कुमार ऋषिराज ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन की।

NSIT
Nsmch

मृतक के पिता उपेंद्र चौधरी ने बताया कि वे व्यवसाय के सिलसिले में नई बाजार कुड़वापर में रहते हैं। मृतक की पत्नी और बेटा भी वहीं उनके साथ थे, जिस कारण दीनानाथ घर में अकेला था। परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते किसी ने समझा-बुझा लिया होता, तो शायद यह दुखद घटना टल सकती थी।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था, जिसने घटनास्थल की विस्तृत जांच की है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल बड़े भाई विनोद चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

गाँव में इस घटना के बाद माहौल गमगीन है। परिजन और ग्रामीण इसे एक पल के गुस्से का दर्दनाक परिणाम बता रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय