LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

नालंदा में इंजीनियरिंग छात्र की संदिग्ध मौत, प्रेम-प्रसंग में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के नालंदा से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ इंजीनियरिंग के एक छात्र की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

नालंदा में इंजीनियरिंग छात्र की संदिग्ध मौत, प्रेम-प्रसंग मे
नालंदा में इंजीनियरिंग छात्र संदिग्ध मौत, प्रेम-प्रसंग में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका- फोटो : NEWS 4 NATION

बिहार के नालंदा के लक्ष्मीपुर गांव में 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र शशि भूषण कुमार का शव सोमवार की सुबह उसके कमरे में पाया गया। परिजनों के अनुसार, शशि भूषण रविवार की रात अपने कमरे में सोने गया था, लेकिन सुबह जब वह देर तक नहीं उठा, तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। वहां का नजारा खौफनाक था; कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और छात्र के गले में रस्सी लिपटी हुई थी। इस घटना के बाद से ही गांव में तनाव और शोक का माहौल है।

प्रेम-प्रसंग और पुरानी रंजिश का आरोप

मृतक के भाई सोनू कुमार ने इस घटना को आत्महत्या मानने से साफ इनकार करते हुए इसे सोची-समझी हत्या करार दिया है। परिजनों का सीधा आरोप उनके पड़ोसी श्रवण चौधरी पर है। बताया जा रहा है कि श्रवण को अपनी पत्नी और शशि भूषण के बीच प्रेम-प्रसंग का शक था, जिसे लेकर पहले भी काफी विवाद हो चुका था। परिजनों का मानना है कि पंचायत के फैसले के बाद भी पड़ोसी की रंजिश खत्म नहीं हुई थी और इसी कारण उनके बेटे की जान ली गई है।

पंचायत के फैसले के बाद भी नहीं थमा विवाद

जानकारी के अनुसार, प्रेम-प्रसंग के इस विवाद को सुलझाने के लिए पूर्व में गांव के स्तर पर एक पंचायत भी बुलाई गई थी। पंचायत ने दोनों पक्षों को एक-दूसरे से दूर रहने और बातचीत न करने की सख्त हिदायत दी थी। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि पंचायत के निर्देश के बावजूद आरोपी पक्ष के मन में नफरत बनी रही। पुलिस अब इस पुराने विवाद को छात्र की मौत की मुख्य कड़ी मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है।

हत्या और सुसाइड दोनों एंगल पर पुलिस की नजर

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीए थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि जहां एक ओर परिवार हत्या की आशंका जता रहा है, वहीं शुरुआती साक्ष्य आत्महत्या की ओर भी इशारा कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके।

NSIT
Nsmch