LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: रणक्षेत्र बना नालंदा सदर अस्पताल, सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों ने मचाया तांडव, एंबुलेंस क्षतिग्रस्त

Bihar News: बिहार के नालंदा सदर अस्पताल में आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल काटा। सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की। एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

सड़क हादसा
युवकी मौत के बाद भारी बवाल - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर बवाल मचाया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर एंबुलेंस को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दरअसल, पूरा मामला जिले के सिलाव थाना क्षेत्र का है। जहां हुए एक सड़क हादसे के बाद बिहारशरीफ स्थित सदर अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इलाज के दौरान एक युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। 

रणक्षेत्र बना अस्पताल परिसर 

घटना के बाद अस्पताल परिसर कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। जानकारी के अनुसार, सिलाव मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक अमन, जुनैद और कैफी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक तगादा कर सिलाव से बिहारशरीफ लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

Diarch GO

परिजनों ने जमकर की तोड़फोड़ 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ लाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने एक युवक अमन को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और साथ आए लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान अस्पताल में खड़ी एक एंबुलेंस को भी निशाना बनाया गया, जिससे उसे नुकसान पहुंचा।

अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप 

अचानक हुई इस घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट