LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar cyber Crime - फर्जी लोन के नाम पर साइबर ठगी का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, अल खैर इस्लामिक लोन फाइनेंस’ से जुड़े डिजिटल विज्ञापन के मिले साक्ष्य

Bihar cyber Crime - लोन दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करनेवाले साइबर गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बतााया इनके खिलाफ कई राज्यों से शिकायतें सामने आई है।

Bihar cyber Crime - फर्जी लोन के नाम पर साइबर ठगी का भंडाफोड
नालंदा में साइबर गैंग का खुलासा- फोटो : प्रणय राज

Nalanda - कतरीसराय थाना क्षेत्र के कतरडीह गांव में ‘अल खैर इस्लामिक लोन फाइनेंस’ के नाम पर सस्ते ब्याज दर पर लोन देने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले साइबर अपराधियों के एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। 

 डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कतरडीह गांव के एक गौशाला में बैठकर लोगों से ठगी करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया ।  गिरफ्तार किए गए आरोपियों में उचित सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह उर्फ दिलीप कुमार, उमेश सिंह के पुत्र रवि उर्फ अंकित राज, सुचित सिंह के पुत्र अमरेश कुमार, श्रवण सिंह के पुत्र प्रभात कुमार उर्फ प्रभात सिंह तथा रंजीत पासवान के पुत्र बिक्रम कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी कतरीडीह निवासी थे । 

अल खैर इस्लामिक लोन फाइनेंस’ से जुड़े डिजिटल विज्ञापन के साक्ष्य मिले

छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से साइबर ठगी में प्रयुक्त 11 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए। इन मोबाइलों की जांच करने पर ‘अल खैर इस्लामिक लोन फाइनेंस’ से जुड़े डिजिटल विज्ञापन, संदिग्ध कॉल रिकॉर्ड्स और अन्य तकनीकी साक्ष्य मिले हैं। बरामद मोबाइल नंबरों को साइबर पुलिस पोर्टल पर जांच करने पर यह भी सामने आया कि इन नंबरों से देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की कई शिकायतें दर्ज हैं।

पहले से अपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इनमें से दो आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास है। रवि उर्फ अंकित राज और अभिषेक सिंह उर्फ दिलीप कुमार के खिलाफ गिरियक थाना में मामला दर्ज है। छापामारी दल में शामिल थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी, दारोगा आदित्य कुमार, ,मनीष कुमार, रूदल पासवान, लालू कुमार शामिल थे।

NSIT
Nsmch

REPORT - प्रणय राज