LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: सीएम नीतीश के गृह जिला में अपराधियों का तांडव, सीएसपी संचालक से दिन दहाड़े लूट, मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नालंदा का है। जहां दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।

सीएसपी संचालक से लूट
सीएसपी संचालक से लूट - फोटो : social media

Bihar News: नालंदा जिले के परवलपुर में शनिवार को दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से 3 लाख रुपये की लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। घटना गैस एजेंसी के पास हुई। जहां बाइक सवार दो युवकों ने रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। 

सीएसपी संचालक से बड़ी लूट 

फुटेज में दो संदिग्ध युवकों को बाइक से आते और वारदात को अंजाम देकर भागते देखा जा रहा है। पुलिस टीम संभावित रास्तों पर चेकिंग अभियान चला रही है और आसपास के इलाकों में छापेमारी भी की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नालंदा से राज की रिपोर्ट