LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar politics - जहाँ जहां राहुल गए, वहाँ - वहां से कांग्रेस का सफाया हुआ, अब बिहार में भी यही हाल होगा, मंत्री श्रवण कुमार ने कर दी भविष्यवाणी

Bihar politics - बिहार दौरे पर आए राहुल गांधी को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जिस राज्य में जाते हैं, वहां कांग्रेस का सफाया हो जाता है, बिहार में भी यही होनेवाला है।

Bihar politics - जहाँ जहां राहुल गए, वहाँ - वहां से कांग्रेस
नालंदा में राहुल गांधी पर भड़के श्रवण कुमार- फोटो : प्रणय राज

Nalanda  - कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे और बयानों पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी का बिहार में स्वागत है, लेकिन जिस भाषा और लहजे का इस्तेमाल उन्होंने यहां किया, वह इस धरती की गरिमा के अनुकूल नहीं है। बिहार की जनता ऐसे बयानों को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

 राहुल गांधी बिहार में अपराध को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कांग्रेस शासित राज्यों में भी अपराध कम नहीं हैं। वहाँ की सरकारें खुद कानून-व्यवस्था पर जवाब नहीं दे पा रही हैं। उन्होंने तंज कसा  "राहुल गांधी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।"

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार को बदहाली से निकाल कर कानून का राज कायम किया है। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी जिस-जिस राज्य में चुनाव से पहले गए, वहाँ कांग्रेस का सफाया हो गया। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश... अब बिहार में भी यही शुरुआत हो चुकी है। बिहार में भी महागठबंधन का सफाया तय है।

सोच समझकर बोलें राहुल गांधी

श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार बुद्ध, महावीर, सूफी-संतों और सनातन परंपरा की धरती है। ऐसे में राहुल गांधी को बयान देने से पहले सोच-विचार कर भाषा का चयन करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि विरासत में मिली बदहाली को नीतीश सरकार ने एक-एक कर सुधारने का काम किया है। उन्होंने राहुल गांधी को कांग्रेस की गिरती साख की याद दिलाते हुए कहा कि अब बिहार में भी जनता महागठबंधन को नकारने का मन बना चुकी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - प्रणय राज