LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: पैसों का कॉलेज, भुखमरी के गुरूजन, सोमरी महाविद्यालय में सचिव पर भ्रष्टाचार का शिकंजा!

पैरू महतो सोमरी महाविद्यालय में शिक्षा के मंदिर को भ्रष्टाचार की मंडी में तब्दील कर दिया गया।कॉलेज के सचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं। ...

 Somri Mahavidyalaya
भुखमरी के गुरूजन- फोटो : reporter

Bihar News: बिहारशरीफ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पैरू महतो सोमरी महाविद्यालय में शिक्षा के मंदिर को भ्रष्टाचार की मंडी में तब्दील कर दिया गया।कॉलेज के सचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं। करोड़ों की अवैध संपत्ति, फर्जी कॉलेज की स्थापना, फर्जी बहालियां और डोनेशन के नाम पर शिक्षकों से जबरन वसूली।

शिक्षकों का दावा है कि राजेन्द्र सिंह ने कॉलेज के संस्थापक बालदेव प्रसाद को हटाकर जबरन कॉलेज की बागडोर अपने हाथ में ली और यहीं से शुरू हुआ संस्थान का गिराव. सचिव ने कॉलेज की आय से पटना, गया और अन्य शहरों में आलीशान बंगले व फ्लैट खरीदे, जबकि शिक्षक जिन्हें ज्ञान का दीप जलाना था आज भुखमरी की कगार पर खड़े हैं।

Diarch GO

हालात इतने विस्फोटक हो गए कि कॉलेज कर्मियों ने बुधवार को सड़कों पर उतरकर विरोध मार्च निकाला और अस्पताल चौक पर सचिव का पुतला दहन कर गुस्से का इजहार किया।

शिक्षकों की चेतावनी साफ है कि  "सचिव चाहे पाताल में छिप जाए, उसे घसीटकर बाहर लाया जाएगा और कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

बताया जा रहा है कि विरोध तेज़ होते ही सचिव रातों-रात बिहारशरीफ से गया भाग गए हैं। लेकिन सवाल यही है कि क्या शिक्षा के इस मंदिर में न्याय की घंटी बजेगी?या भ्रष्टाचार की इस अंधेरी रात में शिक्षकों की आवाज़ गुम हो जाएगी?

रिपोर्ट- राज पाण्डेय