LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : नालंदा में पूर्व विधायक राजीव रंजन की पुण्यतिथि पर भावुक हुए सीएम नीतीश, कहा - साथी को खोने का दर्द हमेशा रहेगा....

Bihar News : पूर्व विधायक और अपने मित्र रहे राजीव रंजन की पुण्यतिथि के मौके पर सीएम नीतीश नालंदा पहुंचे. जहाँ पुष्प अर्पित करने के बाद वे भावुक हो गए और कहा की.....

Bihar News : नालंदा में पूर्व विधायक राजीव रंजन की पुण्यतिथि
भावुक हुए सीएम नीतीश - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के एकंगरसराय में रविवार का दिन भावुक कर देने वाला रहा। यहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पुराने मित्र और पूर्व विधायक स्व. राजीव रंजन की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर के कोल्ड स्टोरेज परिसर में आयोजित इस प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में नेता, जनप्रतिनिधि और समर्थक उमड़ पड़े।

मुख्यमंत्री जब राजीव रंजन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर रहे थे, उस दौरान माहौल बेहद गमगीन हो गया। श्रद्धांजलि देने के बाद वे दिवंगत नेता की पत्नी मंजू सिन्हा, पुत्र रुहैल रंजन और पुत्रवधू अर्पणा राठी से मिले और उन्हें सांत्वना दी।

वहीँ सीएम नीतीश ने भावुक स्वर में कहा की राजीव जी सिर्फ मेरे राजनीतिक साथी नहीं, बल्कि एक अभिन्न मित्र थे। हमने वर्षों तक कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। वे जितने अच्छे नेता थे, उतने ही संवेदनशील इंसान भी। उनका जाना मेरे लिए सिर्फ राजनीतिक क्षति नहीं, बल्कि निजी जीवन का सबसे बड़ा नुकसान है।

इस मौके पर कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। श्रद्धांजलि देने वालों में मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, राष्ट्रीय महासचिव अशफाक अहमद, इंजीनियर सुनील कुमार, पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी, सांसद कौशलेन्द्र कुमार और झारखंड के विधायक सरयू राय भी शामिल थे।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट