LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : नालंदा में मॉब लिंचिंग के पीड़ित परिजनों से मिले चिराग पासवान, कहा— 'सभ्य समाज में ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा'

Bihar News : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान नालंदा जिले के गंजपर गांव पहुंचे। जहाँ उन्होंने 'मॉब लिंचिंग' की जघन्य घटना में मारे गए दो युवकों के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की।

Bihar News : नालंदा में मॉब लिंचिंग के पीड़ित परिजनों से मिल
नालंदा पहुंचे चिराग पासवान - फोटो : RAJ

NALANDA : केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान गुरुवार को बिहारशरीफ प्रखंड के दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर गांव पहुंचे। उन्होंने हाल ही में राजगीर के झुनकिया बाबा मंदिर के समीप मॉब लिंचिंग की घटना में मारे गए दो युवकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगतों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मॉब लिंचिंग जैसी घटनाएं किसी भी सभ्य समाज के लिए अस्वीकार्य हैं। इस जघन्य वारदात में शामिल सभी दोषियों को हर हाल में कानून के दायरे में लाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है।

Diarch GO

वहीँ आरा के चर्चित भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में चिराग पासवान ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद यदि किसी भी पुलिसकर्मी की संलिप्तता या लापरवाही सामने आती है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर गंजपर गांव में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। उनके दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पीड़ित परिवारों ने केंद्रीय मंत्री से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर दंड दिलाने की मांग की। चिराग पासवान ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगी।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट