LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : नालंदा में खेलने के दौरान तालाब में डूबने से बच्चे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : नालंदा में खेलने के दौरान तालाब में डूबने से बच्चे की मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया......पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा में खेलने के दौरान तालाब में डूबने से बच
तालाब में डूबने से बच्चे की मौत - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के लोहगानी मोहल्ला में खेलने के दौरान तालाब में गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई । मृतक चिंटू कुमार का तीन वर्षीय पुत्र गोरेलाल कुमार था । परिवार वालों ने बताया कि बच्चा पिता के पीछे पीछे खेत के पास चला गया। जहां पिता खेत में काम करने लगा। 

इसी दौरान बच्चा खेलते खेलते पास के तालाब में गिर गया। काफी देर बीत जाने के बाद जब वह घर वापस नहीं लौटा तो मां और परिवार के सदस्य उसे खोजते हुए खेत की तरफ गए।  आसपास खोजने पर जब उसका पता नहीं चला तो लोगों ने तालाब में देखा तो उसका कपड़ा दिखाई दिया। परिवार वाले आनन फानन में मुझे तालाब से निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल लेकर हैं जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। सरकारी प्रक्रिया के अनुसार राशि दी जाएगी ।

नालंदा से राज की रिपोर्ट