LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

मुख्य पार्षद के घर पर चला बुलडोजर, मकान का एक हिस्सा ध्वस्त, गजब हो गया!

Bihar Bulldozer Action:बिहार में एक बार बुलडोजर वाला एक्शन देखने को मिला है. मुख्य पार्षद का मकान प्रशासन की कार्रवाई का शिकार बना और मकान के एक हिस्से को ध्वस्त कर दिया.मज़दूरों की कमी के चलते पूरी कार्रवाई नहीं हो सकी और 10 दिन की मोहलत दी गई....

Bulldozer action in Bihar
मुख्य पार्षद के घर पर चला बुलडोजर- फोटो : reporter

Bihar Bulldozer Action:बिहार में एक बार फिर बुलडोजर वाला एक्शन देखने को मिला है। नालंदा  परवलपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रामवृक्ष प्रसाद का मकान प्रशासन की कार्रवाई का शिकार बना। सीओ मोहित सिन्हा के नेतृत्व में औंगारी, पीर बिगहा और अन्य थानों की पुलिस के साथ बुलडोज़र  पहुंचा और मकान के एक हिस्से को ध्वस्त कर दिया। हालांकि मज़दूरों की कमी के चलते पूरी कार्रवाई नहीं हो सकी और 10 दिन की मोहलत दी गई।

सीओ मोहित सिन्हा ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई पटना हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है। परवलपुर इलाके में पाँच घरों को अतिक्रमण के दायरे में चिन्हित किया गया है। 19 अगस्त को नोटिस जारी किया गया था और 13 सितंबर को कार्रवाई की तिथि तय कर दी गई थी।

Diarch GO

मुख्य पार्षद रामवृक्ष प्रसाद ने इस कार्रवाई को सवालों के घेरे में खड़ा किया। उनका कहना है कि “हिलसा डीसीएलआर ने अंचल कार्यालय की मापी पर आपत्ति जताते हुए दोबारा मापी का आदेश दिया है। जब मापी पर ही विवाद है तो बुलडोज़र चलाना सीओ की मनमानी है।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जेसीबी से ज़बरन कार्रवाई हुई तो पूरा मकान गिर जाएगा।

कार्रवाई के दौरान भारी भीड़ जुट गई। पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोग विरोध के स्वर बुलंद करते रहे, लेकिन जेसीबी का शोर और मलबे की धूल ने हालात को तनावपूर्ण बना दिया। प्रशासन जहाँ इसे क़ानूनी प्रक्रिया का हिस्सा बता रहा है, वहीं मुख्य पार्षद इसे “राजनीतिक प्रतिशोध और आदेश की अवहेलना” करार दे रहे हैं।

NSIT
Nsmch

प्रशासन ने पाँच घरों से अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया है और 10 दिनों की मोहलत के बाद कार्रवाई दोबारा तेज़ होने के आसार हैं। अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि हाईकोर्ट के आदेश और डीसीएलआर के मापी निर्देश के बीच प्रशासन किस लाइन पर चलेगा।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय