LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar chunav 2025 - 'भगवान श्रीराम और माता सीता एनडीए की नैया पार लगाएंगे', राजगीर में भाजपा की प्रांत स्तरीय कार्यशाला में बोले प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

Bihar chunav 2025 - बिहार चुनाव में भाजपा मां सीता और भगवान राम के आशीर्वाद के साथ उतरेगी। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमलोग दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे।

Bihar chunav 2025 - 'भगवान श्रीराम और माता सीता एनडीए की नैय
श्रीराम सीता के भरोसे भाजपा।- फोटो : प्रणय राज

Nalanda - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने विश्वास जताया है कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि एनडीए को दो तिहाई से अधिक बहुमत मिलेगा। जायसवाल ने कहा, "भगवान श्रीराम और माता सीता एनडीए की नैया पार लगाएंगे।"

राजगीर में आयोजित भाजपा की प्रांत स्तरीय कार्यशाला के समापन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "यह अच्छी बात है कि तेजस्वी यादव भगवान श्रीराम की शरण में जा रहे हैं। वह सनातनी हैं। चुनाव के समय सभी नेता अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं, लेकिन बिहार की जनता पूरी तरह से एनडीए के पक्ष में खड़ी है।"

Diarch GO


राजगीर में आयोजित इस कार्यशाला में दक्षिण बिहार के 20 जिलों के 102 विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, तथा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

NSIT
Nsmch

तेजस्वी पर ऋतुराज सिन्हा ने किया तंज

कार्यशाला में मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने भी तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा, "अगर तेजस्वी जी वास्तव में भगवान की शरण में जा रहे हैं, तो उन्हें मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों और झूठे दावों से भी पीछे हट जाना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "सिर्फ तेजस्वी ही नहीं, राहुल गांधी को भी भगवान श्रीराम की शरण में चले जाना चाहिए।"

Report - pranay raj