LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Road Accident : नालंदा में बाइक और ऑटो की आमने सामने की हुई टक्कर, दो युवको की हुई मौत, एक गंभीर रूप से हुआ जख्मी

Bihar Road Accident : नालंदा में बाइक और ऑटो की आमने सामने की टक्कर में दो युवको की मौत हो गयी. वह एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : नालंदा में बाइक और ऑटो की आमने सामने क
दो युवकों की मौत - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के चंडी थाना क्षेत्र के दस्तूरपर मोड़ के पास बुधवार की शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव निवासी भोमू सिंह के 21 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार और वृज बिंद के 22 वर्षीय पुत्र बौआ उर्फ विपत कुमार के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक सूरज कुमार को नाजुक हालत में पावापुरी मेडिकल रेफर किया गया है।

परिजनों ने बताया कि किसी दोस्त ने नई बाइक खरीदी थी इस कारण तीनों युवक परासी गांव से चंडी के एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। खाना खाकर लौटने के दौरान सरमेरा–बिहटा मुख्य मार्ग पर दस्तूरपर गांव के समीप उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर सामने से आ रहे एक टेंपो से हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं घायल सूरज कुमार का उपचार पावापुरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट