LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : बिहारशरीफ नगर निगम के मेयर पर गलत जाति प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, भाजपा नेता ने चुनाव आयोग को नोटिस भेजकर की कार्रवाई की मांग

Bihar News : पूर्व वार्ड पार्षद ने बिहारशरीफ के मेयर पर गलत जाति प्रमाण पत्र बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने चुनाव आयोग को नोटिस भेजकर कार्रवाई की मांग की है.....पढ़िए आगे

Bihar News : बिहारशरीफ नगर निगम के मेयर पर गलत जाति प्रमाण प
मेयर पर कार्रवाई की मांग - फोटो : RAJ

NALANDA : पूर्व वार्ड पार्षद नीरज कुमार उर्फ डब्ल्यू ने नगर निगम की मेयर अनीता देवी पर गलत जाति प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयोग को नोटिस भेजकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने मेयर पति मनोज तांती, पुत्र अमित कुमार पर योजनाओं में लूट-खसोट के भी आरोप लगाये हैं। रविवार को उन्होंने बनौलिया मोहल्ले में प्रेस वार्ता कर इस संबंध में कागजात दिखाये। इसमें सीओ का एक पत्र भी है। इस पत्र के अनुसार जाति प्रमाण पत्र नियम के खिलाफ है। वहीँ मेयर पुत्र अमित कुमार ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि सभी प्रमाण पत्र सही है। पिता चुनाव लड़ रहे हैं। राजनीतिक साजिश के तहत यह आरोप लगाये जा रहे हैं। आरोप लगाने वाले पूर्व वार्ड पार्षद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भी है। इस वजह से कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। 

क्या है आरोप :

पूर्व वार्ड पार्षद का कहना है कि मेयर के पिता झारखंड के रहने वाले हैं। उन्होंने जो जाति प्रमाण पत्र बनवाया है, वह बिहारशरीफ का है। इसमें उन्होंने खुद को पटवा जाति का बताया है। नियम के अनुसार झारखंड से निर्मित जाति प्रमाण पत्र मान्य है। उन्होंने चुनाव आयोग को कानूनी नोटिस भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

क्या है सीओ के पत्र में :

सीओ ने अपर समाहर्ता को पत्र लिखा है। पत्र के अनुसार अनिता देवी का जाति प्रमाण पत्र बिहारशरीफ अंचल से निर्गत किया गया है। जाति के रूप में इसमें पटवा दर्ज है। राजस्व कर्मचारी से इसकी जांच करायी गयी है। जांच में बताया गया है कि अनीता देवी ने अपने पति मनोज तांती के निवास स्थान के आधार पर प्रमाण पत्र बनवाया है। इनमें पिता रघुनंदन साव मूल रूप से बिहारशरीफ अंचल के निवासी नहीं हैं। उन्हें अपने पिता के निवास स्थान के अंचल से ही प्रमाण पत्र बनवाना चाहिए था। पति के निवास स्थान के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनवाना नियम संगत नहीं है। 

बताया भाजपा का षड्यंत्र

मेयर पुत्र अमित कुमार ने इसे भाजपा का षड्यंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता को मिल रहे समर्थन से विरोधी घबरा गये हैं। मेयर का चुनाव तीन साल पहले हुआ था। इतने दिनों में किसी ने सवाल नहीं उठाया। आज उनके पिता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं तो यह मुद्दा उठाकर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी दस्तावेज 100 प्रतिशत सही है। यह चुनावी हथकंडा है। विरोधियों के पास कोई सबूत नहीं है।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट