LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Police Transfer:बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,एक साथ इतने थानेदारों को मिला नया थाना, देखिए लिस्ट

पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है, जिसमें कई थानाध्यक्ष की नई तैनाती की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे 24 घंटे के अंदर अपने नए पदों पर कार्यभार संभालें।

Bihar Police Transfer
बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- फोटो : reporter

Bihar Police Transfer: पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है, जिसमें 6 से अधिक थानाध्यक्ष  की नई तैनाती की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे 24 घंटे के अंदर अपने नए पदों पर कार्यभार संभालें। यह बड़ा प्रशासनिक बदलाव नालंदा जिले में  पुलिस तंत्र को मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

नालंदा के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधि-व्यवस्था को बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस पदाधिकारी को इधर-उधर किया है। पुलिस निरीक्षक सह अस्थावां थानाध्यक्ष राजमणि को दीपनगर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया है। इसी प्रकार साईबर थाना इंस्पेक्टर उत्तम कुमार को अस्थावां थानाध्यक्ष, अस्थावां के सर्किल इंस्पेक्टर साकेत कुमार को सर्किल इंस्पेक्टर बिहार, पुलिस लाईन से मुकेश कुमार वर्मा को नूरसराय अंचल का सर्किल इंस्पेक्टर, पुलिस लाइन से जितेंद्र राम को इस्लामपुर का सर्किल इंस्पेक्टर, पुलिस लाईन से प्रदीप कुमार सिंहा को अस्थावां का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया है। वहीं पुलिस लाइन से धर्मेन्द्र कुमार को साईबर थाना, अंचल निरीक्षक इस्लामपुर संजय पासवान को एससी एसटी थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस लाइन से एसआई गौरव सिंधू चिकसौरा थानाध्यक्ष, पुलिस लाइन से एसआई संजय कुमार को थरथरी थानाध्यक्ष, बिंद थाना के एसआई संतोष कुमार सिंह को गोकुलपुर थानाध्यक्ष, रहुई थाना के एसआई राजकुमार चैधरी को कल्याणबिगहा थानाध्यक्ष बनाया गया है।

Diarch GO

जानकारी के अनुसार, दीपनगर के नए थानाध्यक्ष राजमणि बने हैं। इसके साथ ही एससी/एसटी, थरथरी, गोकुलपुर कल्याणबीघा, चिकसौरा और अस्थावां थाने में भी नए थानाध्यक्षों की तैनाती हुई है। जिले के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे बिहारशरीफ, नूरसराय और इस्लामपुर में नए सर्किल इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह बदलाव नियमित कार्य संचालन और क्षेत्रीय कानून व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए किया गया है। इसके तहत सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे अपने नए पदों पर तुरंत तैनात होकर कार्यभार संभालें और क्षेत्रीय जनता के साथ संपर्क बनाए रखें।

NSIT
Nsmch

विशेष रूप से इस फेरबदल को जिले में अपराध नियंत्रण, समय पर जांच और स्थानीय प्रशासनिक मजबूती बढ़ाने के लिए अहम माना जा रहा है। पुलिस विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया में अधिकारी अपने अनुभव और दक्षता के आधार पर उन थानों में तैनात किए गए हैं, जहां उनकी सेवाओं की सबसे अधिक जरूरत है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नए थानाध्यक्ष और सर्किल इंस्पेक्टर की तैनाती से पुलिस और प्रशासन की कार्यकुशलता में सुधार की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय