LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Police News: बिहार पुलिस को मिले 1218 नये दारोगा, दीक्षांत परेड में सियासी-प्रशासनिक दमख़म, कानून की लाठी को मिलेगी नई धार

Bihar Police News: 2023 बैच के 1218 प्रशिक्षु अवर निरीक्षक (दारोगा) दीक्षांत परेड के बाद क़ानून-व्यवस्था की मुख्यधारा में शामिल होंगे।..

Bihar Police Get 1218 New Sub Inspectors
बिहार पुलिस को मिले 1218 नये दारोगा- फोटो : social Media

Bihar Police News: बिहार पुलिस अकादमी आज एक अहम मोड़ की गवाह बनने जा रही है, जब 2023 बैच के 1218 प्रशिक्षु अवर निरीक्षक (दारोगा) दीक्षांत परेड के बाद क़ानून-व्यवस्था की मुख्यधारा में शामिल होंगे। इस पासिंग आउट परेड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी कार्यक्रम को सियासी और प्रशासनिक वज़न देने वाली है। पूरी अकादमी में परेड, अनुशासन और सुरक्षा के सख़्त इंतज़ाम पूरे कर लिए गए हैं।

इस बैच की सबसे बड़ी पहचान इसकी विविधता और प्रतिनिधित्व है। कुल 1218 प्रशिक्षुओं में 779 पुरुष, 436 महिलाएं, 3 ट्रांसजेंडर और 23 खेल कोटा से चयनित दारोगा शामिल हैं। इसके अलावा 4 प्रशिक्षु झारखंड कैडर के भी हैं। इतनी बड़ी तादाद में महिलाओं और ट्रांसजेंडर प्रशिक्षुओं की भागीदारी बिहार पुलिस में बदलते सामाजिक मिज़ाज और सशक्तिकरण की तस्वीर पेश करेगी। यह महज़ भर्ती नहीं, बल्कि सिस्टम में बराबरी की मज़बूत दस्तक है।

अकादमी सूत्रों के मुताबिक़, इन नये दारोगाओं को सिर्फ़ परंपरागत पुलिसिंग नहीं, बल्कि दौर-ए-हाज़िर की चुनौतियों से निपटने का मुकम्मल प्रशिक्षण दिया गया है। साइबर अपराध, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, ड्रग तस्करी, महिला सुरक्षा, तकनीकी साक्ष्य, डिजिटल फॉरेंसिक और आधुनिक जांच तकनीकों पर विशेष फोकस रहा है। मक़सद साफ़ है जुर्म के नए तरीक़ों पर क़ानून की पकड़ और मज़बूत करना।

राज्य सरकार का कहना है कि 1218 नये दारोगाओं की तैनाती से ग्रामीण और शहरी इलाक़ों में पुलिस बल की कमी काफी हद तक दूर होगी। थानों से लेकर सड़कों तक निगरानी बढ़ेगी, अपराधियों पर दबाव बनेगा और आम अवाम को सुरक्षा का बेहतर एहसास मिलेगा। ये अधिकारी 2025 के अंत तक फील्ड में उतरकर पुलिस बल में नई ऊर्जा और रफ़्तार जोड़ेंगे।

NSIT
Nsmch

कुल मिलाकर, यह दीक्षांत परेड सिर्फ़ एक औपचारिक रस्म नहीं, बल्कि बिहार में अपराध नियंत्रण, क़ानून की सख़्ती और पुलिसिंग के नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है। 

रिपोर्ट- राज पाण्डेय