LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime - नाम - शुभ, काम-अशुभ! गहनों की लूट और बस डकैती कांड में शामिल बदमाश गिरफ्तार

Bihar Crime - नाम - शुभ, काम-अशुभ! गहनों की लूट और बस डकैती
लूूटकांड का आरोपी गिरफ्तार- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada - बिहार के नवादा में एसपी अभिनव धीमान के आदेश पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई है, जहां नवादा पुलिस ने लूट के एक मामले में आरोपी शुभ कुमार को गिरफ्तार किया है। शुभ कुमार वारिसलीगंज का रहने वाला है। उसकी उम्र 27 वर्ष है।

घटना 26 अप्रैल को शाहपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। कतरीसराय मोड़ और नेपुरा मोड़ के बीच कुछ अपराधियों ने एक व्यक्ति से सोने की अंगूठी और मोबाइल लूट लिया था। पीड़ित की शिकायत पर 27 अप्रैल को शाहपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर शुभ कुमार को वारिसलीगंज बाजार स्थित उसके दुकान से पकड़ा। उसके पास से लूटी गई अंगूठी भी बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Diarch GO

इस मामले में शामिल 5 अन्य आरोपियों को पहले ही वारिसलीगंज थाना के केस नंबर 216/25 में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस उन्हें रिमांड पर लेने की कार्रवाई कर रही है। शुभ कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। वह नवंबर 2023 में हुई बुंदेला बस डकैती में भी शामिल था और इस मामले में जेल भी जा चुका है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Report - aman sinha