LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar teen head shaving:बिहार के नालंदा में किशोर का सिर मुंडवाकर घुमाया, वीडियो वायरल; परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू

Bihar teen head shaving: बिहार थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर को अगवाकर मारपीट, सिर मुंडवाने और वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 Bihar teen head shaving
किशोर को सिर मुंडवाकर घुमाया- फोटो : news4nation

Bihar teen head shaving: बिहार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोर को सिर मुंडकर उसे घुमाने व वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के भाई ने घटना की प्राथमिकी का आवेदन थाना में दिया है। जिसमें 17 वर्षीय भाई को अगवाकर मारपीट करने और सिर मुंडकर घुमाने व नगदी लूटने का आरोप लगा है।

आवेदन में भाई ने बताया है कि 3 सितंबर को उनका भाई गढ़पर मोहल्ला गया था। जहां से कुछ नशेड़ी बदमाश उसे जबरन उठाकर कोसुक टोला ले गए। जहां करीब आधा दर्जन बदमाशों ने मारपीट करते हुए रेजर से भाई के सिर को जहां-तहां मुंड दिया। इसके बाद उसे घुमाकर उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोपितों ने 2700 नगदी लूट लिया।  थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि घटना की प्राथमिकी का आवेदन मिला है। पुलिस जांच में जुट गई है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट