LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Nalanda News: नालंदा में आसमानी आफत! ठनका गिरने से 1 बच्चा समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Nalanda News: नालंदा जिले में 16 जुलाई 2025 को ठनका गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। जानिए किन इलाकों में हादसे हुए, मृतकों की पहचान और प्रशासन द्वारा दी गई सहायता।

Nalanda News
आसमानी बिजली से मौत!- फोटो : social media

Nalanda News: नालंदा जिले में बुधवार (16 जुलाई 2025) को बारिश के साथ आसमान से आफत गिरी। अलग-अलग थाना इलाके में ठनका की चपेट में आकर पांच लोगों की जान चली गई। नगरनौसा थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव में खेत में धान रोपणी कर रही महिला की ठनका से जान चली गई। मृतका कपिल पंडित की पत्नी सीमा देवी हैं। 

प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को तत्काल 20 हजार की सहायता राशि उपलबध कराई। इसी तरह वेना थाना क्षेत्र के गिरिधरचक गांव में ठनका से 55 वर्षीय रंधीर कुमार की जान चली गई। अधेड़ खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ।उधर, नूरसराय थाना क्षेत्र के विश्वंभर बिगहा गांव में खेत में काम कर रही महिला की ठनका से मौत हो गई। मृतका मुन्ना यादव की पत्नी यशोदा देवी हैं।

Diarch GO

 13 वर्षीय बच्चे की ठनका से मौत

रहुई थाना क्षेत्र के चंदुआरा गांव में 55 वर्षीय किसान रामविलास यादव की खेत में पटवन करते समय वज्रपात से मौत हो गई। इसी तरह गिरियक थाना क्षेत्र के इंग्लिशपर गांव में 13 वर्षीय सागर कुमार की मौत ठनका से हो गई। किशोर मैदान में खेल रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। मृतक शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय निवासी है। घटना बच्चे के ननिहाल में हुई। संबंधित थाना के थानाध्यक्षों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

नालंदा से राज की रिपोर्ट