LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Nalanda Crime: नालंदा में दर्दनाक घटना! मां और दो मासूम बेटियों की जहर से मौत, हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस

Bihar Nalanda Crime: नालंदा में मां और दो मासूम बेटियों की जहर खाकर मौत हो गई। हत्या या आत्महत्या को लेकर सस्पेंस जारी है। मायके वालों ने ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप।

Bihar Nalanda Crime
नालंदा में झकझोर देने वाली घटना- फोटो : social media

Bihar Nalanda Crime: बिहार के नालंदा जिले से एक बेहद दुखद और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। रहुई थाना क्षेत्र के जगतनंदनपुर गांव में एक मां और उसकी दो मासूम बेटियों की जहर खाने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और कई सवाल खड़े हो गए हैं।

मृतकों की पहचान 27 वर्षीय कविता कुमारी, उनकी 5 साल की बेटी सपना कुमारी और डेढ़ साल की बेटी गुंजन कुमारी के रूप में हुई है। तीनों को गंभीर हालत में पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Diarch GO

10 साल पहले हुई थी अलग

इस मामले को लेकर दो अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कविता ने पहले अपनी दोनों बेटियों को जहर दिया और फिर खुद भी जहर खा लिया। वहीं, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि कविता को बेटा नहीं होने की वजह से लगातार प्रताड़ित किया जाता था। कविता के दादा सूबे यादव ने बताया कि पिछले छह दिनों से ससुराल के लोग कविता और उसकी बेटियों को खाना तक नहीं दे रहे थे। वे पड़ोसियों के यहां खाना खा रही थीं। कविता के भाई पीयूष कुमार ने कहा कि करीब 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसके बाद सिर्फ दो बेटियों का जन्म हुआ। इसी वजह से ससुराल वाले नाराज रहते थे।

बेटियों को जहर जबरन खिला दिया

परिजनों का आरोप है कि मंगलवार की शाम कविता और उसकी बेटियों को जहर जबरन खिला दिया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और इसके बाद ससुराल वाले फरार हो गए। अस्पताल में तीनों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है ताकि जहर से जुड़ी सच्चाई सामने आ सके। रहुई थाना प्रभारी ललित विजय ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं और मामले की जांच जारी है।

NSIT
Nsmch