LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Board Inter Exam 2026: बिहार में इंटर परीक्षा का पहला दिन, देर से पहुंचीं छात्राओं ने फांदी बाउंड्री वॉल! केंद्रों पर अफरा-तफरी, सख्त पहरे में हुई परीक्षा की शुरुआत

पहले ही दिन कई केंद्रों पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देर से पहुंचीं कुछ छात्राएं बाउंड्री वॉल फांद कर परीक्षा केंद्र के भीतर दाखिल होती नजर आईं।

Bihar Inter Exam Day 1 Late Girls Scale Walls Chaos at Centr
बिहार में इंटर परीक्षा का पहला दिन- फोटो : reporter

Bihar Board Inter Exam 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से सोमवार से इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हो गई। नालंदा जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शुरू हुई, लेकिन पहले ही दिन कई केंद्रों पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देर से पहुंचीं कुछ छात्राएं बाउंड्री वॉल फांद कर परीक्षा केंद्र के भीतर दाखिल होती नजर आईं। अचानक हुए इस घटनाक्रम से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, हालांकि मौके पर तैनात सुरक्षा बलों की सतर्कता से हालात पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

Diarch GO

इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक हो रही है। परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्रों के बाहर कड़ी जांच-पड़ताल की जा रही थी, इसी दौरान देर से पहुंची छात्राओं ने समय समाप्त होने के डर से बाउंड्री वॉल पार कर अंदर घुसने की कोशिश की।

जिले में परीक्षा संचालन के लिए बिहारशरीफ में 31, हिलसा में पांच और राजगीर में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 18 केंद्र छात्राओं और 22 केंद्र छात्रों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 44,352 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 23,132 छात्र और 21,220 छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं।

NSIT
Nsmch

परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसके तहत 115 स्टैटिक दंडाधिकारी, 38 गश्ती दल दंडाधिकारी, 20 उड़नदस्ता (जोनल दंडाधिकारी) और आठ सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। हर केंद्र पर पुलिस बल की मौजूदगी के साथ सीसीटीवी और नियंत्रण कक्ष से निगरानी की जा रही है।

खगड़िया जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत 2 फरवरी से होगी, जो 13 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिले के दोनों अनुमंडलों में बनाए गए कुल 31 परीक्षा केंद्रों पर 20,861 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मुजफ्फरपुर में आज से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ इंटरमीडिएट का परीक्षा इस दौरान शहर के ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए जहां ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दी तो वहीं दूसरी तरफ कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर जिले के वरीय अधिकारियों के द्वारा भी कई परीक्षा केंद्र का मुआयना किया गया ।दरअसल आज से इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत हो गई है वहीं कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर तमाम परीक्षा केदो पर भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है तो वहीं दूसरी तरफ इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर शहर में ट्रैफिक की स्थिति काफी बढ़ जाती है जिसको देखते हुए तमाम चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल की नियुक्ति की गई है ताकि ट्रैफिक के कारण परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी भी परीक्षार्थी को परेशानी ना हो वहीं दूसरी तरफ कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर लगातार वरीय अधिकारी भी अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए नजर आए इसी क्रम में मुजफ्फरपुर के जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा द्वारा शहर के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया 

प्रशासन ने साफ किया है कि परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, अभिभावकों और परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पहुंचें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि परीक्षा सुकून और अनुशासन के साथ संपन्न हो सके।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय