LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Chirag Paswan: चिराग पासवान की सभा में बेकाबू भीड़ ने फॉर्च्यूनर गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त, बोले जमीन लिखवाने वाले अब कलम बांट रहे हैं, यह हजम नहीं होती'

Chirag Paswan: चिराग पासवान ने राजगीर की सभा में ऐलान किया कि लोजपा (रामविलास) बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' विजन पर भरोसा जताया।

Chirag Paswan
चिराग पासवान की सभा में बेकाबू भीड़- फोटो : news4nation

Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का राजगीर में आयोजित सभा के दौरान अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। कार्यक्रम स्थल पर धक्का-मुक्की और अव्यवस्था के बीच चिराग पासवान की फॉर्च्यूनर गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर तेजस्वी यादव पर  कटाक्ष करते हुए कहा, "ज़मीन लिखवाने वाले अब कलम बांट रहे हैं, यह हजम नहीं होती।"चिराग पासवान ने विपक्षी दलों और नेताओं पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चाहे विपक्ष कितनी भी ताकत लगा ले, वह उन्हें उनके संकल्प "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" से नहीं डिगा सकते।

बिहार लौटता हूं तो कुछ लोगों की चिंता बढ़ जाती है-चिराग

चिराग ने कहा, "जब मैं बिहार लौटता हूं तो कुछ लोगों की चिंता बढ़ जाती है। यही वो लोग हैं, जिन्होंने 90 के दशक में लाखों बिहारियों को पलायन पर मजबूर कर दिया था। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "पहले जब नौकरी दी थी तो गरीबों और बहुजनों की ज़मीन छीन ली गई थी। अब फिर से नौकरी देने की बात हो रही है, तो जनता को पूछना चाहिए कि इस बार बदले में क्या छीना जाएगा?"

Diarch GO

हम हमेशा बहुजनों के अधिकार और सम्मान के लिए लड़ते आए हैं-चिराग

चिराग ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य निस्वार्थ भाव से बिहार के लोगों के हक की लड़ाई लड़ना है। मैं बहुजनों के हक की सुरक्षा के लिए ढाल बनकर खड़ा हूं।"बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को सम्मान दिलाने के लिए रामविलास पासवान के योगदान को याद करते हुए चिराग ने कहा, "हम हमेशा बहुजनों के अधिकार और सम्मान के लिए लड़ते आए हैं और लड़ते रहेंगे। सभा के दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, "जहां गठबंधन के साथी होंगे, वहां भी चिराग पासवान के चेहरे के रूप में लड़ाई लड़ी जाएगी, ताकि बिहार नंबर वन और बिहारी नंबर वन बन सके।"

नालन्दा से राज की रिपोर्ट