LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा! वंदे भारत की चपेट में 3 लोगों की मौत, गांव में मातम

Bihar Vande Bharat Train accident: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से गांव के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

Bihar Vande Bharat Train accident
बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा!- फोटो : reporter

Bihar Vande Bharat Train accident: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से गांव के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पोस्टमार्टम के उपरांत जैसे ही शव गांव पहुंचे, चारों ओर कोहराम मच गया। नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के सरथा पंचायत स्थित ताड़ापर गांव में शनिवार को मातम का माहौल छा गया। 

मृतकों की पहचान 23 वर्षीय जीतू मांझी, 20 वर्षीय गोविंदा मांझी और 65 वर्षीय रीतलाल मांझी के रूप में हुई है। वहीं 60 वर्षीय जगलाल मांझी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक, जगलाल मांझी अपनी बेटी के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए परिजनों संग बाढ़ अनुमंडल के इंग्लिश बीघा गांव जा रहे थे। इसी दौरान चार लोग रेल पटरी किनारे पैदल जा रहे थे कि अचानक वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गए।

Diarch GO

हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह जब शव गांव लाए गए तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। एक साथ तीन अर्थियां उठते ही चीख-पुकार से गांव का हर कोना गूंज उठा। परिजनों की करुण पुकार से वातावरण और भी भावुक हो गया।

पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रविशंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि मृतकों के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत तत्काल तीन-तीन हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे सरकारी स्तर से उचित मुआवजा दिलाने के लिए पहल की जाएगी।

NSIT
Nsmch

ग्रामीणों का कहना है कि बेटी के घर तिलक चढ़ाने की खुशी में निकले लोग इस तरह काल के ग्रास बन जाएंगे, इसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। हादसे ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय