LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

बिहार में आज बड़ा आयोजन, राष्ट्रपति मुर्मू की मौजूदगी में होगा अंतरराष्ट्रीय दीक्षांत समारोह, मेधावी छात्रों को देंगी डिग्री

Bihar News: बिहार की सरज़मीं आज एक ऐतिहासिक और सियासी एहमियत वाले लम्हे की गवाह बनने जा रही है।

Big Event in Bihar President Murmu to Honor Students Today
बिहार में आज बड़ा आयोजन- फोटो : social Media

Bihar News: बिहार की सरज़मीं आज एक ऐतिहासिक और सियासी एहमियत वाले लम्हे की गवाह बनने जा रही है। मुल्क की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिन के दौरे पर नालंदा पहुंच रही हैं, जहां वह अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। यह सिर्फ़ एक अकादमिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन विरासत और आधुनिक कूटनीति का संगम भी माना जा रहा है।

राष्ट्रपति राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मेधावी विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगी। इस मौके पर 31 देशों से आए 617 छात्र-छात्राएं मौजूद रहेंगे, जो इस आयोजन को वैश्विक रंग दे रहे हैं। साथ ही “विश्वमित्रालय सभागार” का उद्घाटन भी इस ऐतिहासिक दिन की खास पेशकश होगा।

Diarch GO

अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति विश्व प्रसिद्ध नालंदा महाविहार के खंडहर के भग्नावशेषों का भी दीदार करेंगी। ये वही धरती है, जहां कभी ज्ञान की रोशनी पूरी दुनिया को रौशन करती थी। अब एक बार फिर उसी विरासत को नए दौर में जिंदा करने की कोशिश की जा रही है।

इस हाई-प्रोफाइल दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। नालंदा के साथ-साथ गया, पटना, जहानाबाद समेत आठ से अधिक जिलों से करीब ढाई हजार पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की तैनाती की गई है। हर कोना सुरक्षा के घेरे में है, ताकि कार्यक्रम बिना किसी रुकावट के मुकम्मल हो सके।

NSIT
Nsmch

समारोह में एस जयशंकर, गवर्नर सैयद अता हसनैन और कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी समेत कई नामचीन शख्सियतें शामिल होंगी। साथ ही बिहार संग्रहालय के सहयोग से बौद्ध विरासत पर एक ख़ास नुमाइश भी लगाई गई है, जो मेहमानों को इतिहास के सुनहरे दौर से रूबरू कराएगी।

आज नालंदा सिर्फ़ एक समारोह का मंच नहीं, बल्कि सियासत, संस्कृति और इतिहास के संगम का प्रतीक बन चुका है जहां अतीत की गूंज और भविष्य की आहट एक साथ सुनाई दे रही है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय