LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News: एक साथ बुझी दो सांसें, नालंदा में मां-बेटे की एक साथ उठी अर्थी, गांव में पसरा मातम

Bihar News: गांव में ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने पत्थर दिलों को भी नम कर दिया। गांव की गलियों में एक साथ उठती मां और बेटे की अर्थी ने हर आंख को नम कर दिया।

bier of mother and son was raised together
मां-बेटे की एक साथ उठी अर्थी- फोटो : reporter

Bihar News: नालंदा ज़िले के एकंगरसराय प्रखंड अंतर्गत सैदपुर गांव में रविवार को ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने पत्थर दिलों को भी नम कर दिया। गांव की गलियों में एक साथ उठती मां और बेटे की अर्थी ने हर आंख को नम कर दिया।

शनिवार की रात मुन्नी देवी का निधन हुआ था। घर में मातम पसरा ही था कि रविवार सुबह उनकी जीवन डोर थामे रखने वाले बेटे जन्मेजय कुमार की भी आकस्मिक मौत की खबर आई।परिजनों के अनुसार, जन्मेजय शौच के लिए गांव के बाहर गौरेया स्थान गए थे, जहां बिजली के टूटे हुए तार की चपेट में आने से वे बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें एकंगरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक ही दिन दो जनाज़े, एक ही चिता

जिस बेटे ने मां की चिता सजाने की तैयारी में हाथ लगाया होता, वही बेटा अब मां के साथ चिता पर सो गया। रविवार को जब गांव से एक साथ दो अर्थियां निकलीं, तो मातम की लहर पूरे इलाके में दौड़ गई।फतुहा गंगा घाट पर मां और बेटे की एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। यह दृश्य इतना भावुक था कि हर शख्स की रूह कांप उठी।जन्मेजय कुमार एक मेहनतकश अधेड़ थे, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके यूं असमय चले जाने से परिवार टूट चुका है, और गांव में सन्नाटा पसरा है।थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल परिजन करंट लगने से हुई मौत की पुष्टि कर रहे हैं।

गांव की जुबान पर एक ही बात है —"मां के जाने का ग़म कम था क्या, कि बेटा भी साथ चला गया। जैसे मां की पुकार सुन बेटे ने भी दुनिया छोड़ दी..."यह हादसा सिर्फ एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की त्रासदी बन गया है — रिश्तों की वो गांठ जो अब कभी नहीं जुड़ पाएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय