LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : भूटान के गृह मंत्री ने राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी का किया दौरा, वन्यजीव संरक्षण के साथ की पर्यावरण पर्यटन के प्रयासों की सराहना

Bihar News : भूटान के गृह मंत्री ने राजगीर जू सफारी और नेचर

NALANDA : भूटान के गृह मंत्री ल्योन्पो त्सेरिंग ने बुधवार को राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी का विशेष दौरा किया। इनके साथ केंद्रीय संन्यासी निकाय के प्रतिष्ठित आध्यात्मिक नेता महामहोपाध्याय लोपोन सं-नगग येशे दोर्जे रिनपोचे, तथा पुनाखा से वरिष्ठ संन्यासी प्रतिनिधि भी साथ रहे। 

इस अवसर पर अतिथियों ने शेर, बाघ, तेंदुआ, भालू और विभिन्न शाकाहारी जीवों के पिंजरों का अवलोकन किया। उन्होंने ग्लास ब्रिज पर फोटोग्राफी की और राजगीर की पहाड़ियों के मनमोहक दृश्य का आनंद लिया। 

उन्होंने वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा, और पर्यावरण-पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।

भूटानी प्रतिनिधियों ने कहा कि राजगीर चिड़ियाघर और नेचर सफारी केवल एक पर्यटन स्थल नहीं है, बल्कि यह वन्यजीव संरक्षण और प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने इसे “संरक्षण और पर्यटन का संगम” बताया।

NSIT
Nsmch