LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : भूटान के प्रधानमंत्री ने किया राजगीर में भूटानी मंदिर का शुभारंभ, भगवान बुद्ध के जयकारे गूँज उठा इलाका

Bihar News : भूटान के प्रधानमंत्री ने किया राजगीर में भूटानी

NALANDA : गुरुवार का दिन नालंदा के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ, जब भूटान के प्रधानमंत्री दशा टोबगे ने पंच पहाड़ियों की गोद में बसे राजगीर में भव्य भूटानी मंदिर का उद्घाटन किया। मंदिर के उद्घाटन के साथ ही पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल छा गया। इस अवसर पर भूटान से आए बौद्ध धर्मावलंबियों ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान बुद्ध के जयकारे गूँज उठे। समारोह में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील सिंह, भूटान के वरिष्ठ अतिथि जेई खेनपों, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भूटान से आए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह मंदिर केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारत और भूटान की गहरी मित्रता व सांस्कृतिक साझेदारी का प्रतीक है। उन्होंने इसे दोनों देशों के लिए एक ऐतिहासिक दिन करार देते हुए कहा कि नालंदा सदियों से ज्ञान, आध्यात्मिकता और संस्कृति का केंद्र रहा है। राजगीर जैसे विश्वप्रसिद्ध स्थल पर भूटानी मंदिर का निर्माण दोनों देशों के रिश्तों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। इस मौके पर भूटानी कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य व संगीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि राजगीर और बोधगया जैसी पावन धरती पर कदम रखते ही हर व्यक्ति खुद को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर महसूस करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बुद्ध के विचारों और संदेश को पूरी दुनिया तक पहुँचाने का संकल्प लिया है। भारत ने दुनिया को हमेशा शांति और करुणा का मार्ग दिखाया है। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में भी स्पष्ट संदेश दिया था कि भारत युद्ध नहीं, बुद्ध का मार्गदर्शन देने वाला देश है।

उन्होंने आगे कहा कि यह भूमि बुद्ध और सनातन संस्कृति की धरोहर है, जो विश्व को शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देती है। राजगीर इसी धरोहर का जीवंत उदाहरण है और आने वाले समय में भी यह दुनिया को आध्यात्मिकता और सौहार्द का संदेश देता रहेगा।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट