LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News:भारत गौरव ट्रेन से करें ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं दर्शन, 28 मार्च से आस्था की स्पेशल ट्रेन

Bihar News: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम 28 मार्च 2026 से ‘भारत गौरव’ पर्यटक ट्रेन के जरिए एक विशेष धार्मिक रेल-पर्यटन पैकेज शुरू करने जा रहा है।...

Bharat Gaurav Train for Jyotirlinga Shirdi Darshan
:भारत गौरव ट्रेन से करें ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं दर्शन- फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) 28 मार्च 2026 से ‘भारत गौरव’ पर्यटक ट्रेन के जरिए एक विशेष धार्मिक रेल-पर्यटन पैकेज शुरू करने जा रहा है। ‘ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ शिरडी साई दर्शन’ नामक यह आध्यात्मिक यात्रा 28 मार्च से 04 अप्रैल 2026 तक चलेगी। 07 रात्रि और 08 दिनों की यह यात्रा श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम साबित होगी।

इस दिव्य यात्रा में श्रद्धालुओं को नासिक स्थित पावन त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और पंचवटी के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद शिरडी में साई बाबा मंदिर शिरडी तथा शनि शिंगणापुर मंदिर में माथा टेकने का अवसर मिलेगा। यात्रा के अगले पड़ाव में छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और विश्व धरोहर स्थल एलोरा की गुफाएं का भ्रमण शामिल है। अंतिम चरण में उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।

Diarch GO

यह विशेष ट्रेन बिहार और झारखंड के कई प्रमुख स्टेशनों—धनबाद, गोमो, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा और बक्सर समेत अन्य स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

आईआरसीटीसी के मुख्य प्रबंधकों ने बताया कि पैकेज को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती बनाया गया है। 10 या उससे अधिक यात्रियों के समूह पर प्रति व्यक्ति 600 रुपये की विशेष छूट भी दी जा रही है, ताकि सामूहिक यात्रा को बढ़ावा मिल सके।

NSIT
Nsmch

बुकिंग और विस्तृत जानकारी के लिए श्रद्धालु आईआरसीटीसी की 24x7 हेल्पलाइन 8595937731/32 या व्हाट्सएप नंबर 7003125136 पर संपर्क कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com  और पटना स्थित क्षेत्रीय कार्यालय (बिस्कोमान टॉवर, पश्चिम गांधी मैदान) से भी विवरण प्राप्त किया जा सकता है।

आस्था की इस विशेष रेल यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है—अब भक्ति का सफर होगा और भी आसान, सुरक्षित और यादगार।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय