LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News:मोहर्रम से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, AIMIM नेता शमीम अख्तर गिरफ्तार

Bihar News:मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को कुचलने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।

AIMIM leader Shamim Akhtar
:मोहर्रम से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश नाकाम- फोटो : reporter

Bihar News:मोहर्रम पर्व को लेकर  प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को कुचलने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता शमीम अख्तर को नालंदा सोहसराय थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आरोप है कि शमीम अख्तर ने फेसबुक पर एक लाइव वीडियो के माध्यम से आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें कहीं, जो सांप्रदायिक तनाव और सामाजिक शांति में विघ्न डाल सकती थीं।सदर डीएसपी नुरुल हक़ ने बताया कि "हमें फेसबुक लाइव प्रसारण की सूचना मिली थी। जांच में पाया गया कि उसमें शांति भंग करने वाले और भड़काऊ वक्तव्य दिए गए थे।"

प्रशासन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई की। शमीम अख्तर को गिरफ्तार कर अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मोहर्रम जैसे संवेदनशील पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पहले ही सख़्त दिशा-निर्देश लागू कर दिए हैं। ताजिया जुलूस निकालने की अनुमति नियम और शर्तों के अधीन ही दी जाएगी। शमीम अख्तर की गिरफ्तारी इसी सख्ती का नतीजा है।डीएसपी ने स्पष्ट किया कि "सामाजिक माध्यमों पर कोई भी व्यक्ति अगर भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करेगा, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। यह गिरफ्तारी प्रशासन की सख्त निगरानी और जीरो टॉलरेंस नीति का संकेत है।"

NSIT
Nsmch

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर संयम बरतें, अफवाहों से दूर रहें और किसी भी आपत्तिजनक सामग्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें।नालंदा पुलिस प्रशासन ने सख़्त संदेश देते हुए कहा है कि मोहर्रम का पर्व शांति, संयम और भाईचारे का प्रतीक है। कोई भी व्यक्ति अगर इसके वातावरण को बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसे कानून के कठघरे में लाया जाएगा।

गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में पुलिस की निगरानी और बढ़ा दी गई है। साइबर सेल भी सोशल मीडिया पर चौकसी बनाए हुए है। बहरहाल इस त्वरित कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि नालंदा प्रशासन मोहर्रम के दौरान किसी भी साज़िश या उकसावे को कामयाब नहीं होने देगा।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय