LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

बिहार रचेगा इतिहास, आज से शुरू हो रहा एशिया हॉकी कप, पहली बार दुनिया की 8 टीमें राजगीर में

बिहार के नाम खेल के इतिहास में एक नया इतिहास जुड़ रहा है. यह पहली बार है जब पुरुष एशिया हॉकी कप बिहार के राजगीर में हो रहा है। कुल आठ टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं।

Asia Hockey Cup
Asia Hockey Cup- फोटो : news4nation

Asia Hockey Cup : बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में 29 अगस्त यानी शुक्रवार से पुरुष एशिया हॉकी कप 2025 की शुरुआत हो रही है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित हो रहा है, जिसे 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के रूप में मनाया जाता है। टूर्नामेंट का समापन 7 सितंबर को होगा। यह एशिया कप का 12वाँ संस्करण है, जिसमें एशिया की शीर्ष आठ टीमें—भारत, जापान, चीन, कज़ाकिस्तान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे—भाग ले रही हैं। 


सभी 8 टीमें पहले ही राजगीर पहुँच चुकी हैं। सुरक्षा और आवास की पुख्ता व्यवस्था की गई है। मेज़बान भारतीय टीम के खिलाड़ी राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में ठहरे हैं। राजगीर में पहली बार आयोजित हो रहा यह टूर्नामेंट इसलिए भी खास है क्योंकि यह 2026 एफआईएच हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफायर के रूप में कार्य करेगा। ऐसे में हर मुकाबला बेहद निर्णायक और रोमांचक रहने की उम्मीद है।

Diarch GO


बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक-सह-सीईओ रवींद्रन शंकरन ने जानकारी दी कि, "यह पहली बार है जब पुरुष एशिया हॉकी कप बिहार के राजगीर में हो रहा है। कुल आठ टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं।" अब तक हुए 11 संस्करणों में दक्षिण कोरिया सबसे सफल टीम रही है, जिसने 1994, 1999, 2009, 2013 और 2022 में कुल 5 बार खिताब अपने नाम किया है। मेज़बान भारत ने 2003, 2007 और 2017 में यह खिताब जीता है, जबकि पाकिस्तान 1982, 1985 और 1989 में तीन बार विजेता रहा है।


हॉकी इंडिया ने दर्शकों के लिए एक विशेष घोषणा की है—राजगीर में होने वाले सभी मैचों में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक हॉकी प्रेमियों को स्टेडियम तक लाना और खेल को जन-जन तक पहुँचाना है।

NSIT
Nsmch