LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : नालंदा में एएसआई ने गोली मारकर नहीं की ख़ुदकुशी, इस वजह से हुई मौत, जानिए पत्नी ने क्या किया खुलासा....

Bihar News : नालंदा में एएसआई ने गोली मारकर खुदकुशी नहीं की है. पत्नी ने सनसनीखेज खुलासा किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा में एएसआई ने गोली मारकर नहीं की ख़ुदकुशी,
ख़ुदकुशी नहीं....- फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के हरनौत थाना परिसर में मंगलवार की शाम डायल-112 में तैनात जमादार रामपुकार यादव को गोली मारने की घटना घटी थी। पहले यह मामला आत्महत्या के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन अब मृतक की पत्नी के बयान ने इस मामले को नया मोड़ दे दिया है।

पत्नी ने बताया  

मृतक जमादार की पत्नी सुनीता देवी द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया कि यह कोई आत्महत्या नहीं थी, बल्कि दुर्घटनावश गोली चलने की घटना थी। उनके अनुसार, रामपुकार यादव अपनी सर्विस पिस्टल की सफाई कर रहे थे, इसी दौरान गलती से गोली चल गई, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी।

इलाज के दौरान हुई मौत

गोली चलने की आवाज सुनकर थाना परिसर में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल जमादार को कल्याण विगहा अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पटना के पारस हॉस्पिटल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को आईजीआईएमएस भेजा गया।

पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

बुधवार को पुलिस लाइन, नालंदा में लाइन डीएसपी श्याम किशोर रंजन के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन हुआ। इस दौरान हरनौत थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार,  बेना विकास कुमार यादव , समेत कई पुलिस अधिकारी एवं जवानों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद परिवार वाले पार्थिव शरीर को गया ज़िले के परैया इसरपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव ले कर चले गए।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट