LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar news: राजगीर थाना में तैनात एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर की ख़ुदकुशी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Bihar news: राजगीर थाना में पदस्थापित एएसआई सुमन तिर्की ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Bihar news: राजगीर थाना में तैनात एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर स
दारोगा ने की ख़ुदकुशी - फोटो : RAJ

Nalanda: राजगीर थाना में पदस्थापित एएसआई सुमन तिर्की ने  अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

घटना थाना परिसर के पुलिस बैरक में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेज दिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

राजगीर डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि मृतक सुमन तिर्की, झारखंड के गुमला जिला के धाबरा थाना क्षेत्र स्थित बिहार भटौली गांव के निवासी सुशील तिर्की के पुत्र थे। वे डायल 112 आपातकालीन सेवा में कार्यरत थे और बीते एक वर्ष से राजगीर में पदस्थापित थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया पूरी कर दी है और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारीयों ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं के पीछे तनाव और व्यक्तिगत कारण अक्सर मुख्य भूमिका निभाते हैं। पुलिस विभाग ने सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय